‌‌‌ राहत : चेतावनी सीमा से सवा मीटर नीचे आया गंगा का पानी

0
197

कम होने की गति बहुत धीमी, दियारा इलाके को मिलेगी राहत
बक्सर खबर। गंगा ने राहत के संकेत दिए हैं। क्योंकि अब पानी चेतावनी सीमा से सवा मीटर नीचे पहुंच गया है। हालांकि इसके कम होने की गति बहुत धीमी है। लेकिन, यह अच्छी सूचना है कि पानी कम हो रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के बक्सर कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार शनिवार की शाम छह बजे पानी का उच्चतम स्तर 57.94 मीटर आंका गया। पूछने पर यहां के कर्मियों ने बताया, चार घंटे में एक सेंटीमीटर पानी कम हो रहा है।

बक्सर में चेतावनी बिंदु 59.32 है। और खतरे का निशान 60.32 मीटर। एक सप्ताह पहले पानी चेतावनी बिंदु को पार कर खतरे के निशान के करीब आ गया था। लेकिन, पिछले पांच दिनों से पानी एक सेंटीमीटर प्रति घंटा कम हो रहा था। लेकिन, शनिवार को वह गति और धीमी हो गई। अर्थात चार घंटे में एक सेंटीमीटर। फिलहाल जिला प्रशासन संभावित जगहों पर विशेष सतर्कता बरत रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here