चार बीएलओ ने सबसे पहले अपलोड किए गणना फॉर्म, जिला प्रशासन ने दी बधाई

0
1225

पूनम देवी, सिदेश कुमार सिंह, मंसूर आलम और मनोज कुमार की तत्परता ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को दी रफ्तार                                                       बक्सर खबर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्र को सबसे पहले अपलोड करने वाले बीएलओ के रूप में चार कर्मठ कार्यकर्ताओं ने मिसाल पेश की है। इनमें डुमरांव की पूनम देवी, बक्सर के सिदेश कुमार सिंह, ब्रह्मपुर के मंसूर आलम और राजपुर के मनोज कुमार शामिल हैं। जैसे ही बीएलओ ऐप पर प्रपत्र अपलोड करने की सुविधा शुरू हुई, इन चारों ने सबसे पहले इसे अपडेट कर जिले के पुनरीक्षण कार्य को गति दी। इस सराहनीय कार्य के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. विद्या नन्द सिंह और संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने इन सभी को बधाई दी है।

पूनम देवी डुमरांव विधानसभा, मतदान केंद्र संख्या 04 की बीएलओ, आंगनवाड़ी सेविका। सिदेश कुमार सिंह बक्सर विधानसभा, मतदान केंद्र 190, मध्य विद्यालय महदह पूर्वी भाग के बीएलओ। मंसूर आलम ब्रह्मपुर विधानसभा, मतदान केंद्र 256 के बीएलओ।मनोज कुमार राजपुर विधानसभा, मतदान केंद्र 16, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कादीपुर के बीएलओ। जिले में बीएलओ और उनके साथ प्रतिनियुक्त वालंटियर घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांट रहे हैं। मतदाता चाहें तो voters.eci.gov.in वेबसाइट से खुद भी फॉर्म डाउनलोड कर सत्यापन के बाद अपलोड कर सकते हैं। इन चारों बीएलओ की सक्रियता ने यह दिखा दिया कि यदि नीयत और जिम्मेदारी साथ हो, तो कोई भी कार्य समय से पहले और बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here