-30 से पांच दिसंबर तक होगा चुनाव, तैयारियां हुई प्रारंभ
बक्सर खबर। राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने पैक्स चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पूरे राज्य में यह चुनाव पांच चरण में होगा। इसकी तिथि 25 नंबर से पांच दिसंबर तक तय हुई है। 10 नवंबर को इसकी विधिवत अधिसूचना जारी होगी। मतदान का समय सुबह सात से अपराह्न 4:30 तक का होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी। कोई विशेष कारण हुआ तो अगले दिन। जिला निर्वाचन अधिकारी इसके निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्वाची पदाधिकारी बनाए जाएंगे।
30 तक बन सकते हैं सदस्य
बक्सर खबर। पैक्स अर्थात सहकारिता समिति। जो किसानों की मदद के लिए बनाई जाती है। हालांकि इसका सच किसी से छिपा नहीं है। नए सदस्य ही नहीं बनाए जाते। और पूर्व वाले ही अपनी योजना में सफल हो जाते है। इस पर अंकुश लगाने के लिए इस बार ऑनलाइन सदस्यता फार्म भरा जा रहा है। लेकिन, इसकी समय सीमा 30 सितंबर तक ही है। यह जानकारी प्रशासन तो दूर स्वयं सहकारिता विभाग ने भी मीडिया के साथ साझा नहीं की। फिलहाल इसके लिए तीन दिन का समय बचा है। सदस्य के लिए आवेदन किया जा सकता है।
पांच रंग का होगा बैलेट, अध्यक्ष समेत 12 पद के लिए पड़ेंगे वोट
बक्सर खबर। पैक्स का चुनाव बैलेट से होगा। जो पांच अलग-अलग रंग के होंगे। इसके लिए मत पेटियों को सहेजने का काम शुरू हो गया है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार अध्यक्ष समेत 12 पदों के लिए चुनाव होना है। जिसमें महिला, अति पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण का भी प्रावधान है।




























































































