-रात के वक्त कमरे में धुआं भरने से हुआ हादसा
बक्सर खबर। झारखंड के हजारीबाग में बक्सर के चार युवकों की मौत हो गई है। सूचना के अनुसार कमरे में धुआं भरने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि तीन लोगों की जान इसमें बच कई है। जिनका उपचार पास के अस्पताल में चल रहा है। सभी बक्सर के ही रहने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिकरौल थाना के बसांव गांव के युवक हजारीबाग के थाना कटकमदमा, रसूलीगंज में एक साथ रहते थे। यह सभी नेटवर्किंग कंपनी रायल हेल्थ इंडिया के सेल्स एग्जीक्यूटिव थे। जो एनजी पाउडर बेंचते थे।
बुधवार की रात जिस कमरे से सो रहे थे। वहां ठंड से बचनी के लिए अंगेठी जलाई थी। गुरुवार की सुबह सात बजे के लगभग उनका कोई दूसरा साथी वहां पहुंचा। आवाज दी तो कोई बाहर नहीं आया। कमरे से धूंआ निकल रहा था। उसे शक हुआ तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर सात लोग बेहोश बड़े थे। सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां राकेश कुमार, अखिलेश कुमार, प्रिंस कुमार व अरमान अली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीन का उपचार अभी भी चल रहा है। पूछने पर कटकमदमा के थानाध्यक्ष ने कहा सभी बक्सर जिले के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई है।

































































































