-शिक्षिका ने कहा दे रहे हैं धौंस
बक्सर खबर। पत्रकार भी समाज में असली और नकली हो गए हैं। इसकी वजह है बढ़ता अविश्वास। क्योंकि कुछ लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं। जिससे पत्रकारिता बदनाम हो रही है। मंगलवार को ऐसा वाकया सामने जिसे जान आप भी कहेंगे। अगर ऐसा हो रहा है तो वह गलत है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के गैधरा मध्य विद्यालय का है। जहां सोमवार के दिन दोपहर मे दो बाइक सवार युवक गैधरा मध्य विद्यालय पहुंचते हैं ।
पहुंचने के बाद अपने आप को पत्रकार बताकर शिक्षकों को धमकाने लगे। या यूं कहे तो धौंस जमाने लगे। उस समय विद्यालय में प्रभारी शिक्षिका दुलारी कुमारी, रवि शंकर के अलावे पुष्पा कुमारी मौजूद थी। उसी विद्यालय में रहने वाली शिक्षिका पुष्पा कुमारी जो मोहनिया कैमूर से उन लोगों ने बहस छेड़ दी। बक्सर खबर को अपनी आपबीती सुनाते हुए शिक्षिका ने कहा कि मेरे साथ उन लोगों ने खुब सवाल जवाब किया। कहा की रहने वाली है। क्या नाम है। मोबाईल नंबर क्या। इस विद्यालय में किस आधार पर रह रही हैं। इसका किराया कौन देगा। इसमें आपका रहने का अधिकार नहीं है।
हम इसका वीडियो बनाए हैं। इसको हम वायरल कर देंगे। आप परेशानी में पड़ जाएंगी। पता नहीं ये लोग किस तरह के वीडियो बनाए हैं। पूछने पर इन लोगों ने अपना परिचय देते हुए बताएं कि हम लोग मीडिया से हैं। पटना से आए हुए हैं। यहां का हमने वीडियो बनाया है। जिसे आप लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। यदि आप चाहें तो हम इसे रोक सकते हैं। इसको लेकर के शिक्षिका के नंबर पर सोमवार को रात 8:00 बजे 6200869393 ,7250227201 नंबर से फोन आया। उनका कहना था, कि पैसे लेकर इसे रहा दफा कर सकते है। इस बात को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। मंगलवार को यह मामला राजपुर प्रखंड क्षेत्र से जुड़े पत्रकारों तक पहुंचा। अब वहीं चर्चा होने लगी, अगर पत्रकार ऐसा करने लगे तो समाज पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।



































































































8969828002