-नगर थाने की पुलिस ने ली राहत की सांस
बक्सर खबर। एक वर्ष बाद ओपन जेल से भागा बंदी जोधन साहनी गिरफ्तार कर लिया गया है। नगर थाने की टीम ने उसे जेल भेज दिया है। इसके साथ ही नगर थाने की टीम ने लंबे समय से लंबित चल रहे मामले की फाइल क्लोज कर राहत की सांस ली है। सूचना के अनुसार जोधन साहनी भागलपुर जिले का रहने वाला है। वर्ष 2021 के अगस्त माह में वह बीमार पड़ा।
इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसी बिच 19 अगस्त को वह सदर अस्पताल से फरार हो गया था। इसकी प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज हुई। पुलिस ने तलाश शुरू की लेकिन, वह हाथ नहीं आया। समय गुजरता गया। लगभग 11 माह बाद पुलिस को सूचना मिली। जोधन साहनी अपने गांव में देखा जा रहा है। पुलिस की टीम वहां के लिए रवाना हुई। मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। टाउन थाने की टीम ने उसे हिरासत में लिया और न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
































































































