-जन्माष्टमी के दिन देवी जागरण में जोड़े हाथ
बक्सर खबर। दुर्लभ बीमारी से परेशान अयांश कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बक्सर आया था। कोइरपुरवा में आयोजित देवी जागरण के दौरान उसकी मां नेहा सिंह यहां आई। लोगों के मदद मांगने के लिए महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संयोजक वीणा मानवी ने लोगों के सामने उसका दर्द रखा। इस बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर अट्राफी बीमारी है। उसके पास दो माह समय था। जो अब बहुत कम शेष बचा है।
देवी जागरण मंच पर जब लोगों ने उसकी मां को माइक पकड़ाया तो वह रोने लगी। बेटे को लेकर ऐसे दर-दर हाथ फैलाना पड़ेगा। यह कहते हुए वह रोने लगी। जो कार्यक्रम में शामिल थे। वे भी भाव विह्वल हो गए। जो वहां मौजूद थे, उन्होंने मदद की। हालांकि यह कार्यक्रम अचानक हुआ था। इस लिए इसका बहुत प्रचार-प्रसार नहीं हो सका था। लेकिन, इस बच्चे की मदद तो होनी ही चाहिए। सूचना के अनुसार नेट पर उसके खाते का वितरण है। आप उसे सहयोग देना चाहते हों तो उसे मदद पहुंचा सकते हैं।


































































































