असलहे के साथ अपराधी गिरफ्तार

0
457

बक्सर खबर। मुरार थाने की पुलिस ने बलदेव शर्मा को लोडेड देसी कट्टे के साथ शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया यह कृष्णाब्रह्म थाना के सोवां गांव का रहने वाला है। रात के वक्त गश्त पर निकली पुलिस टीम ने इसे मनपा पुल के पास दबोचा। इसके खिलाफ डुमरांव, रेल थाना बक्सर और कैमुर जिले में भी मामले दर्ज हैं। इसका पुराना आपराधिक इतिहास है। शनिवार को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here