अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

0
381

-डुमरांव-अरियावं पथ पर हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ किसान धनजी दुबे की शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। वे डुमरांव थाना के लाखनडिहरा गांव के निवासी थे। ग्रामीणों के अनुसार अपराह्न पांच बजे के लगभग वे खेत की तरफ से खाद फेंक कर लौट रहे थे।

इसी दौरान डुमरांव-अरियांव पथ पर अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। घायल दुबे को उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन, अंतत: उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार किस वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। यह ज्ञात नहीं हो पाया। वहीं डुमरांव पुलिस ने कहा, हमारे यहां किसी ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं करायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here