-प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शहर में हुआ प्रदर्शन
बक्सर खबर। एक तरफ बहुत से लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मना रहे थे। वहीं दूसरी तरफ विरोध करने वाले भी शहर की सड़कों पर देखे गए। बाजार समिति परिसर से युवाओं का एक जत्था हाथ में बेरोजगार दिवस के बैनर लिए प्रदर्शन कर रहा था। इस संयोजन रेल बचाओ देश बचाओ के राष्ट्रीय संयोजक निसार अहमद ने किया था। उनके साथ बहुत से युवा थे।
इनका कहना था, रेल का निजीकरण बंद हो, युवाओं को रोजगार मिले। इस अभियान में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी भी अपने साथियों से संग शामिल हुए। उन लोगों ने हाथों में मशाल पकड़ रखी थी। उन लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम में विशाल खरवार, दीपक राय, नागेश चौबे, जितेन्द्र यादव, विक्की आदि शामिल रहे।

































































































