बक्सर खबर। युवा नेता व सिमरी पश्चिमी के जिला पार्षद प्रतिनिधि विजय मिश्रा ने आज राजद उम्मीदवार जगदांनद सिंह पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिले की राजनीति करने वालों को यह सच पता है। जितने दिन जगदानंद सिंह राज्य सरकार के मंत्री रहे। वे इस जिले के विकास में बाधक बने रहे। बात मलई बराज सिंचाई परियोजना की हो। अथवा चौसा का गंगा पंप। उनके कारण ही आज डुमरांव का पूरा इलाका सिंचाई से वंचित है। चौसा पंप का मोटर वे अपने शासन काल में खुलवा ले गए। जिसके कारण उसकी झमता आधी हो गई। जिस पंप से राजपुर प्रखंड की अंतिम सीमा तक पानी पहुंचना था। वह अधूरी रह गई। वे यहां पांच वर्ष तक सांसद रहे। इस जिले के लिए क्या किया। हमारे दियरांचल की तरफ तो उन्होंने देखा तक नहीं। सिर्फ अपने मतलब के लोगों की राजनीति करते रहे।
इस बार के चुनाव में ब्रह्मपुर प्रखंड की जनता उनको करारा जवाब देगी। भाजपा इस क्षेत्र से रिकार्ड जीत दर्ज करेगी। विजय मिश्रा ने कहा केशोपुर का जलशोध संस्थान बंद है। उसे चालू करने के लिए न जाने कितने लोगों ने उनसे प्रार्थना। पर उनके लोगों ने इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया। मैं जब इसका ज्ञापन ले निवर्तमान सांसद अश्विनी चौबे से मिला। उन्होंने इस सिलसिले में ठोस कार्रवाई की। इतना ही नहीं इसके चालू होने से पूर्व उन्होंने कई पंचायतों के लिए लघु जलापूर्ति योजना मंजूर कराई। जिसे सबसे पहले ब्रह्मपुर प्रखंड के कई पंचायतों में लगाया जाना है। कुछ पंचायतों में इसका भूमि पूजन भी हुआ है। लेकिन, आचार संहिता इसमें रोड़ा बन गई है। इस क्षेत्र की जनता जो जहर पीने को मजबूर है। हमें जो इससे निजात दिलाएगा। जनता उसका ही साथ देगी।


































































































