करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

0
1250

बक्सर खबर : चौसा गंगा पंप पर दैनिक कर्मी के रुप में कार्य करने वाले बिजली मिस्त्री सोनू कुमार (20) की शनिवार की रात दर्दनाक मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि राजपुर थाना के रसेन गांव का यह युवक प्राइवेट मिस्त्री के रुप में कार्य करता था। शाम के समय अचानक पंप पर जाने वाले 33 हजार वोल्ट के तार से छू गया। जिसके कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। पंप के कर्मियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। शव का पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here