‌‌‌दंगौली में मनाया गया श्रीराम जानकी मंदिर का 71 वां स्थापना दिवस

0
151

-प्रत्येक वर्ष रामनवमी के दिन मनाया जाता है उत्सव
बक्सर खबर। जिले में रामनवमी का उत्सव जोर शोर से मनाया जा रहा है। इस तिथि को केसठ प्रखंड के दंगौली गांव में राम जानकी मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। मंदिर के व्यवस्थापक राम किंकर सिंह उर्फ भिखारी सिंह और श्रद्धालु ग्राम वासी प्रभु के उत्सव में उमंग के साथ शामिल होते हैं। जन्मोत्सव के मौके पर भगवान की आराधना पूजा, कीर्तन का इंतजाम था। लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान दौरान राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह, धरनीधर सिंह, मुरलीधर सिंह मोनू सिंह, राजीव रंजन सिंह, विवेक, सक्षम समेत कई लोग उपस्थित रहे।

मान्यता के अनुसार भगवान राम को विष्णु का सातवां अवतार कहा जाता है। यही नहीं भगवान श्री राम को मर्यादा का प्रतीक भी माना जाता है। उन्हें पुरुषोत्तम यानि श्रेष्ठ पुरुष की संज्ञा दी जाती है। ऐसी मान्यता है कि रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन घरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं। व्यवस्थापक राम किंकर सिंह ने बताया कि राम जानकी मंदिर की स्थापना विक्रम संवत 2012 को भगवान रामचंद्र जी के जन्मोत्सव तिथि पर हुई थी। लोगों के कल्याण के लिए यहां हर साल वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से किया जाता है. इस साल भी तीन दिवसीय कार्यक्रम 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक होने जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here