‌‌‌जिले में रवाना हुआ भ्रष्टाचार रथ

0
449

बक्सर खबर : जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोलने का बिड़ा कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव टीएन चौबे ने उठाया है। शुक्रवार को नगर के अंबेडकर चौक से उन्होंने भ्रष्टाचार रथ को रवाना किया। मुख्यमंत्री के सात निश्चय का जो स्टंट प्रदेश में चल रहा है। उसकी तर्ज पर उन्होंने सात बड़े घोटालों की सूची बनाकर रथ पर लगा रखा था। जिसमें समाहरणालय में हुआ सवा करोड़ का घोटाला, कल्याण विभाग में हुआ सवा दो करोड़ का घोटाला, एसएफसी, आपूर्ति व साबित रोहतासवी द्वारा किया गया 55 लाख का घोटाला आदि को उन्होंने प्रमुखता से उठाया है। उनका रथ शहर से लेकर जिले के गांव-गांव में जाएगा। जिससे लोगों को यहां बैठे घोटालेबाजों के बारे में पता चल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here