हथियार ले गए थे मवेशी चुराने, ग्रामीणों ने पीटा

0
627

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर प्रखंड के बड़की नैनीजोर गांव के सुंदर टोला में सोमवार की रात दो चोर मवेशी चुराने पहुंचे थे। गृह स्वामी जंगबहादुर यादव की इस बीच नींद खुल गयी। उन्होंने देखा दो जने मवेशियों को खोल रहे हैं। उन्होंने शोर मचाना शुरु किया। आस-पास के लोग जमा हो गए। दोनों को दबोच लिया। उनकी जमकर ठुकाई की। उनके पास से दो देशी कट्टे और दस जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस पहुंची तो उनकी पहचान मनराज यादव व मेघनाथ यादव के रुप में हुई। वे दोनों भी नैनीजोर इलाके के ढ़ाबी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि मनराज यादव पहले भी आम्र्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here