सनतावन शिक्षक संस्पेंड, पन्द्रह अगस्त तक सभी स्कूलों की होगी जांच

0
2423

बक्सर खबर : शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था को दुरुस्त करने का अभियान लगातार चलेगा। गुरुवार को जिन 137 विद्यालयों का निरीक्षण हुआ। उसकी रिपोर्ट देर शाम जिलाधिकारी रमण कुमार को सौंप दी गयी। उस पर गहन विमर्श के लिए रात दस बजे तक बैठक चली। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 57 प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक संस्पेंड होंगे। इनके विरुद्ध कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि इन सभी के खिलाफ अनियमितता के आरोप पाए गए हैं। 55 शिक्षकों को निर्देश दिया गया है। साथ ही 21 को शिक्षा में सुधार के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बक्सर खबर को बताया कि पन्द्रह अगस्त से पूर्व जिले के सभी 12 सौ स्कूलों का निरीक्षण कर लिया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन को सुधारने के लिए व्यापक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ‌‌‌ विद्यालय में किन-किन बिंदुओं की जांच हो रही है ? प्रश्न पर उनका का जवाब था कि छात्रों की उपस्थिति, समय से स्कूल खुले व बंद हो, सभी शिक्षक उपस्थित हों, रसोइया सही तरीके से खाना बनाती है, बर्तन और खान-पान, बच्चों की जानकारी को जांच की प्राथमिकता में रखा गया है। इसके अलावे भी कई बिंदु हैं जिसकी जांच हो रही है।

1 COMMENT

  1. Sir Ji,

    Ek Sangraw magraw me bhi teacher hai Name hai Umashankar singh uska bhi jali certificate hai ye hame check karana hai aap process batao

  2. aaj jun ka mahina khatam hone ko hai our abhi tak class 2 our class 8 ka kitab jile ke kishi bhi school me upalabhad nahi huwa our DM sahab baat karte hai school our shikchha me sudhar our janch ki saare bewakuph banate hai our midiya bhi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here