संतोष नहीं छोटू खरवार ने लूटी थी पुलिस की राइफलें

0
3063

बक्सर खबर : चार माह पहले डीएमयू सवारी गाड़ी में यूपी पुलिस के जवान की हत्या कर इनसास राइफलें लूट ली गयी थी। यूपी पुलिस के अनुसंधान में यह बात सामने आयी कि संतोष पासवान व उसके गिरोह ने घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार को जब संतोष पकड़ा गया तो पुलिस ने उससे पहला सवाल यही किया। राइफलें कहा हैं। संतोष का जवाब था। हमने ऐसा नहीं किया। जांच में पता चला है कि यह सबकुछ छोटू खरवार गिरोह का किया धरा है। वह रोहतास जिले का हार्डकोर नक्सली है। संतोष की बात को जिला पुलिस ने भी मान लिया। क्योंकि यूपी से राइफल लूट की प्राथमिकी रेल पुलिस बक्सर को भेज दी गयी थी। जांच में यह तथ्य पहले ही उजागर हो चुका है। इसमें छोटू का हाथ है। शुक्रवार को जब जिला पुलिस ने संतोष पासवान को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। साथ में उसका आपराधिक रिकार्ड भी सौंपा गया। जिसमें राइफल लूट का मामला नहीं दर्शाया गया है। बक्सर खबर के सवाल पर एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि संतोष ने इस घटना में हाथ होने से इनकार किया है। पुलिस की जांच में भी यह तथ्य सामने आया है। अब आर्म्स लूट के मुख्य आरोपी छोटू खरवार की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here