शहर से गांव जा रहे युवक की हत्या

0
2153

बक्सर खबर : शहर से अपने गांव से जा रहे युवक करण सिंह(18) की अपराधियों ने हत्या कर दी है। नगर के चीनी मुहल्ले में रहने वाला करण इटाढ़ी थाना के पुरुषोत्तमपुर  गांव निवासी विनोद सिंह का पुत्र था। इस घटना की सूचना राहगिरों ने पुलिस को दी। लोगों ने बताया कि सुक्रवलिया गांव के पास गंभीर रुप से घायल युवक पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची उसे प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र इटाढ़ी ले गयी। जहां संध्या बेला में साढ़े पांच बजे के लगभग उसने दम तोड़ दिया। उसके सर पर लोहे की राड से गहरा प्रहार किया गया था। युवक को जानने वाले करीबी सूत्रों ने बताया कि वह अपनी पायसन गाड़ी से गांव के लिए निकला था। जिसे अपराधियों ने लूट लिया है। क्योंकि बाइक का कोई पता नहीं है। उसके पिता आर्मी में नौकरी करते हैं। घटना के पीछे साजिश स्पष्ट है। वह बिहार पब्लिक स्कूल मेें नौंवीं कक्षा का छात्र था। खबर लिखे जाने के दौरान पता चला कि उसकी बाइक को राजपुर थाना क्षेत्र में बरामद किया गया है। जो अपराधियों ने कहीं लावारिस हालत में छोड दी थी। पुलिस अभी घटना के कारणों के बारे में पता नहीं लगा सकी है। लेकिन, इसमें आपराधिक गिरोह का सीधा-सीधा हाथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here