शराब की जांच करने ईढ़ भट्ठे तक पहुंचे डीएम

0
1226

बक्सर खबर : शराब का सेवन जिले में कोई न करें। उत्तर प्रदेश की सीमा से भी बिहार में शराब न लायी जाए। इस व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने लिए डीएम रमण कुमार ने गुरुवार को कार्रवाई की। वे चौसा प्रखंड क्षेत्र में आने वाले कई ईट भट्ठों का जायजा लेने गए। जहां झारखंड से आए लोग काम करते हैं। जांच में वहां शराब तो नहीं मिली। आस-पास खेलते छोटे बच्चे जरुर दिखे। उनकी पढ़ाई कैसे हो रही है। इसका सवाल उन्होंने संचालक से किया। जवाब न मिलने पर उन्होंने चेतावनी दी। इनके लिए शिक्षा का बंदोबस्त किया जाए। अगर समय रहते इनकी पढ़ाई का बंदोबस्त नहीं हुआ तो संचालकों पर कार्रवाई होगी। डीएम रमण कुमार के साथ एसपी उपेन्द्र शर्मा व अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी भी थे। डिहरी, रामपुर पंचायत का भ्रमण करते डीएम देवल पुल पहुंचे। जहां से रास्ता उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर को जाता है। वहां डीएम ने  काफी समय तक आ-जा रहे वाहनों की जांच करायी। पर कहीं से कुछ हा‍थ नहीं लगा।  इसके बाद यह टीम बक्सर वापसी के दौरान यादव मोड़ पर भी रुकी। जहां से बारे की सीमा जुड़ी है। यहां भी वाहनों की जांच हुई। पर कोई शराब के साथ नहीं पकड़ा गया। इसकी जानकारी बक्सर खबर को ओएसडी राजेश कुमार ने फोन पर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

1 COMMENT

  1. शराब बंद हो जाने के बाद भी बक्सर में लीग शराब पि रहे है लोग आराम से शराब लेकर बाइक से चले आते है जिलाधिकारी महोदय को इसका ध्यान देना चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here