राहुल गांधी का मनाया गया जन्मदिन

0
280

बक्सर खबर (19 जून):  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 46 वां जन्म दिवस जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा मनाया गया | पार्टी कार्यालय पर जिला कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने केक काटकर श्री गांधी के दीर्घायु होने की मंगल कामना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिला कर उत्सव मनाया | कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष  तथागत हर्षवर्द्धन की अध्यक्षता में संचालन महिला कांग्रेस की अध्यक्षा साधना पाण्डेय ने किया |  अध्यक्ष  हर्षवर्द्धन ने कहा कि राहुल गाँधी धर्मनिरपेक्ष विकासवाद के प्रतिक पुरुष हैं, आज इन्ही राजनीतिक मूल्यों के कारण विपक्षी भी उनका आदर करते है । कार्यकर्म में पूर्व विधायक श्रीकान्त पाठक, अनिरुद्ध पाण्डेय, राहुल आनंद, राजर्षि राय, हारून खान, बजरंगी मिश्रा, जवाहर लाल दुबे, करूणानिधि दुबे, कमलेश पाल, चंदा देवी, रेखा सिन्हा, कंचन उपाध्याय, बेला मिश्रा, गुडिया देवी, सुशीला देवी, राजा रमण पाण्डेय, जमाल अली, झल्लू राम, जय शंकर तिवारी, संजय दुबे, नन्द किशोर लाल, ललन दुबे, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, निशांत कुमार, अभिषेक जायसवाल, गुप्तेश्वर चौबे, अनजानी मिश्रा, गोरख यादव, राधा मोहन वर्मा सुरेश जायसवाल, शिव कुमार दुबे मिथुन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के लिए शुभकामना व्य‍क्त की।

योग दिवस का आमंत्रण
योग दिवस का आमंत्रण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here