राष्ट्र से बड़ा कुछ भी नहीं : एबीवीपी

0
305

बक्सर खबर : केन्द्रीय विश्व विद्यालय जहां बच्चे शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। पर उन शैक्षणिक संस्थानों में क्या हो रहा है। यह बात पिछले दिनों दिल्ली के जेएनयू और हैदराबाद की एचसीयू विश्व विद्यालय में हुई घटना से उजागर हो गया है। यहां जो हुआ उससे भी बुरी बात यह हुई की। देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कुछ लोग अलगावादी शक्तियों को संरक्षण देने लगे। वहीं राजनीतिक दल अपने स्वार्थ में इनको प्रश्रय भी दे रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। यह बातें बुधवार को एबीवीपी की कार्यशाला में वक्ताओं ने कहीं। नगर के निजी शिक्षण संस्थान में एकत्र हुए वक्ताओं में विश्व विद्यालय प्रमुख अमरेन्द्र कुमार, जिला प्रमुख श्याम नारयण, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राजेश सिन्हा, विभाग संयोजक अनुराग श्रीवास्तव शामिल रहे। सबने यह कहा कि हम इस सच्चाई को गांव-गांव पहुंचाएंगे। जिससे देश के सामने पूरी सच्चाई आए। कार्यक्रम के दौरान विवेक सिंह, दीपक यादव, गजेन्द्र तिवारी, नवीन तिवारी, सन्नी सिंह, संटू, अभिषेक, कुंदन, मनीष सहित अनेक युवा व छात्र शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here