राजेश सिन्हा बने विश्व विद्यालय के सिन्डिकेट सदस्य

0
910

बक्सर खबर : एबीवीपी के मजे हुए छात्र नेता राजेश सिन्हा को वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय का सिन्डिकेट सदस्य बनाया गया है। राज्य के राज्यपाल सह कुलाधिपति रामनाथ कोबिद ने उन्हें  सदस्य मनोनित किया है। इस उपलब्धि पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। राजेश सिन्हा जिले के तेजतर्रार छा़त्र नेता हैं। 1998 में छात्र राजनीति प्रारंभ करने वाले राजेश वर्ष 2010 में भी सीनेट सदस्य रहे हैं। एक बार पुन: उनको सदस्य बनाया गया है। इसका कार्यकाल तीन वर्ष को होता है। संगठन के लिए बेहतर कार्य करने वाले राजेश एबीवीपी के प्रदेश मंत्री, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, केन्द्रीय समिति सदस्य एवं यूथ अगेन्ट्स करप्शन का दायित्व भी निभा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here