मैं वादे नही विकास करने में भरोसा रखता हूंः कमलबास ब्यास

0
869

मैं वादे नही विकास करने में भरोसा रखता हूंः कमलबास ब्यास
बक्सर खबरः मुझे नाम व सोहरत की जरूरत नही है। भगवान ने मुझे सबकुछ दिया है। मैं सिर्फ जनता की सेवा के लिए चुनावी मैदान में उतरा हूं। इसके पूर्व में पहली चुनाव में जनता रूपी भगवान ने मुझे मौका दिया था। और मैने जो नही कहा था वो भी किया हूं जो वादे किये थे उसे भी पुरा किया था। यह युक्त बाते भोजपुरी रामायण गायन के बिहार सम्राट सह सिमरी पूर्वी के पूर्व जिप सदस्य कमलबास कुवंर उर्फ ब्यास जी ने आज चुनावी रैली में निकले के दौरान जनता से कही। कुवंर ने कहा मैं घोषणा और वादों में विश्वास नही रखता मैं विकास में विश्वास रखता हूं। इसका प्रमाण भी सामने है। जब जिला परिषद फंड़ में राशि नही आते थे उस समय मैनें डुमरी-खरहाटांड के लिए पक्की बाईपास रोड़ का निर्माण करा कर दोनों गांव अलावे पुरे दियारांचल की यात्रियों के लिये यात्रा सुगम बनाया। इसबार चुनाव लड़ने का मकसद छुटे हुये अधुरे कामों को पुरा करना। जिप अध्यक्ष कार्यलय में योजनाओं पर मची लुट खसोट और भष्टाचार पर नकेल कसवाना पहली प्रथामिकता है। जिससे सिमरी पुर्वी के साथ पुरे क्षेत्र में बिकास की गंगा बहे। इस मुद्दे पर पुरी डुमरी के साथ पुरी सिमरी पुर्वी की जनता जातिगत और दलगत राजनिति से उपर उठ कर मेरे साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here