मायावती को चुनौती देने वाले दयाशंकर की जन्मभूमि है बक्सर

0
3937

बक्सर खबर : बसपा प्रमुख मायावती को खुली चुनौती देने वाले भाजपा नेता दयाशंकर सिंह इन दिनों पूरे देश में चर्चा का केन्द्र बने हुए हैं। राजनीति की दुनिया में उनके बयान के बाद मचे घमासान ने मायावती तो भी कठघरे में ला खड़ा किया है। राजनीति के इस घमासान की कड़ी में बक्सर में भी जुड़ गया है। क्योकिं दयाशंकर सिंह बक्सर जिले के रहने वाले हैं। उनका गांव सिमरी प्रखंड के छोटका राजपुर है। उनके पिता  विन्ध्याचल सिंह हैं । उनको जानने वालों ने बताया कि दयाशंकर का छात्र जीवन बलियां में की गुजरा है। उनके फुफा मैनेजर सिंह यूपी के द्वाबा विधानसभा से विधायक थे। उनके साथ ही इनका लखनउ आना जाना रहा। छात्र नेता के रुप में दयाशंकर ने वहां अपनी पहचान बना ली। वे लखनउ विश्व विद्यालय से छात्र संघ के महामंत्री व अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए। भाजपा से अपनी राजनीतिक पारी खेलने वाले सिंह की शादी भी बलियां में ही स्वाती सिंह के साथ हुई। वहां उनका घर भी बन गया। इस बीच पार्टी के टिकट पर दो बार बलियां सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड चुके हैं। इस राजनीतिक घमासान के बाद उनकी पत्नी स्वाती सिंह भी चर्चा में आ गयी हैं। मास्टर आफ आर्ट व विधि स्नातक की डिग्री रखने वाली स्वाती ने मायावती जैसी राजनीतिक हस्ती वाली महिला नेता को निरूत्तर करके रख दिया है। आज जिले के लोगों को अपने बेटे ही नहीं बहु पर भी उतना ही नाज है।  ब्रह्मपुर के भाजपा नेता शंभुनाथ पांडेय ने कहा कि मायावती कल तक महिलाओं  के सम्मान की बात करती थी। अब देश के सदन में महिला को गाली देने वाली इस नेता का नैतीक स्तर कहां चला गया। उन्हें पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तिफा दे देना चाहिए।

दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाती सिंह
दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाती सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here