महापर्व का आगाज- कहीं बुढापा तो कहीं दिखा युवा जोश

0
564

बक्सर खबर : चुनाव को महापर्व का दर्जा दिया गया है। इसकी वजह लोगों को उत्साह है। जिस तरह पर्व त्योहार के दिनों में लोग घर में आते हैं। उसी तरह चुनाव में भी लोग शहरों से अपने गांव का रुख करते हैं। घर के बुढे हो या युवा, नई बहु हो या गांव की युवतियां सभी पूरे जोश से चुनाव में हिस्सा लेते हैं। राजपुर प्रखंड के चुनाव में इसका नजारा देखने को मिला। बारुपुर के भरखरा बूथ पर वृद्ध्‍ भगमनियां देवी को युवा टांग कर ले गए थे। वह न बोलने की स्थिति में थी न चलने की स्थिति में। फिर भी उन्होंने मतदान की इच्छा जतायी। वहीं कई बूथों पर युवतियां और महिलाएं घंटो धूप में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए खडी दिखीं।

मतदान की कतार में खडी युवतियां और महिलाएं
मतदान की कतार में खडी युवतियां और महिलाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here