बायो मैट्रिक सिस्टम से होगा राशन का वितरण : मंत्री

0
702

बक्सर खबर : राज्य में जल्द ही बायो मैट्रिक सिस्टम से राशन का वितरण होगा। इसकी शुरुआत आने वाले वर्ष में नालंदा जिले होगी। इसके साथ ही साथ लोड सिस्टम को अपडेट करने के लिए वैशाली से नया प्रयोग शुरु किया जाएगा। इसका दावा राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री मदन साहनी बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान किया। वे जिला अतिथिगृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में जीपीएस सिस्टम लगे वाहनों से अनाज की आपूर्ति हो रही है। जो पूरी तरह काम कर रहा है। मंत्री ने कहा मैं हर जिले और सीधे जनता से जाकर बात करुंगा। किसको कितना राशन और किस दर पर मिल रहा है। वे पत्रकार वार्ता के बाद वे जिला भ्रमण पर निकले। शहर के शांती नगर से जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। वहां दलित महिलाओं और आम जनों से उन्होंने बात की। क्या आप सभी को प्रत्येक माह राशन मिलता है? उनके सवाल के जवाब में सामने खड़ी महिला ने कहा हां मिलता है। जो जाता है उसे राशन मिल जाता है। उनके साथ सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी भी मौजूद थे। इसके बाद चौसा व राजपुर के लिए निकले। रास्ते में मलहचकियां में रुके। वहां भी लोगों से बात की। इसी क्रम में कोचाढ़ी के ग्रामीणों से भी उनकी बात हुयी। वे अनाज के गोदाम व किरासन डीपो को भी देखने गए। अधिकारियों के साथ बातचीत में उचित दिशा निर्देश देते हुए भी नजर आए। उनके दौरे से आम जन को क्या लाभ हुआ। इसकी जानकारी नहीं मिली। यह प्रश्न कहीं नहीं पूछा गया, आपको किस दर पर किरासन तेल व अनाज मिलता है। जनता ने उनसे शिकायत की। बहुत से लोग राशन कार्ड व कूपन से वंचित हो गए हैं।

एसएफसी गोदाम में अनाज देखते मंत्री
एसएफसी गोदाम में अनाज देखते मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here