बरौनी रिफाइनरी का पाइप काट लाखों का तेल चोरी

0
134

बक्सर खबर : चोरों ने गुरुवार की रात बड़ी घटना को अंजाम दिया। बरौनी रिफाइनरी के पाइप को काट दिया। वहां से निकले वाले डीजल की पूरी रात चोरी की। सुबह होने से पहले वहां से भाग निकले। पाइप में हुए छेद के कारण रिसाव इतना तेज था कि आस-पास के खेतों में डीजल भर गया। इसकी भनक पहले ग्रामीणों को लगी। मच गई तेल लूटने की होड़। इस बीच जिले में मौजूद रिफाइनरी कर्मियों को इसकी सूचना मिली। उन्होंने प्रशासन की मदद से इस लूट पर नियंत्रण पाया।

पुलिस की जांच में मौके से पांच इंच की चाइनीज कांटी, दो तिरपाल, एक खांची बरामद हुई। रिसाव की जगह पर देखने से ज्ञात हुआ। वहां छह फीट मिट्टी काट चोर आइओसी पाइप तक पहुंचे। अधिकारियों ने बताया चैनल नंबर 215 पर यह सबकुछ हुआ है। फिलहाल पाइप को रिपेयर करने की दिशा में काम चल रहा है। अधिकारियों ने बताया यह पाइप बरौनी से सीधे कानपुर तेल डीपो जाता है। जिससे तेल की आपूर्ति होती है।

विज्ञापन
लोगों को समझाते सदर एसडीओ गौतम कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here