देखें नजारा तेल चोरी का : खैराती माल समझ टूट पड़ा पूरा गांव

1
584

बक्सर खबर : सदर प्रखंड के कुल्हडिय़ां के पास शुक्रवार की सुबह पूरे गांव की भीड़ लग गई। लोगों ने देखा खेतों में एक जगह तेल का तालाब बना हुआ है। खबर गांव में पहुंची तो फिर क्या था। लोग दौड़ पड़े, गैलन, डब्बा लेकर। जिससे जीतना बन पाया। सबने वहां से तेल की चोरी की। इसकी भनक प्रशासन को सुबह छह बजे मिली। मौके पर मुफस्सिल की पुलिस पहुंची। धीरे-धीरे प्रशासनिक अधिकारी जमा हो गए। लेकिन तेल के लालच में लोग डटे हुए थे। अंतत: पुलिस वालों ने बल पूर्वक उनको खदेणा। इस बीच कंपनी की सूचना पर डुमरांव में स्थित सल्पाई प्वाइंट को बंद किया गया। नीचे वहां की गई तस्वीरें दी गई हैं। आप देख सकते हैं मौके का नजारा

खाली बर्तन ले दौडते लोग
गडढा जिसके नीचे काटा गया है तेल का पाइप
तालाब के पानी से तेल छानते लोग

1 COMMENT

  1. भाई थोड़ा न्यूज़ सही भी लिख दिया करो।
    वो तेल अगर गाँव ले कर नही जाते तो क्या करते ? बहने देते इसी तरह धान के खेतो में ??
    वो तेल चोरो के बारे में तो आप ने कुछ नही लिखा, जो लाखो लीटर तेल चोरी कर के ले गए। अगर गाँव वाले ने हल्ला ने सुबह 3-4 बजे के करीब हल्ला न किया होता तो चोर और तेल चोरी कर सकते थे।
    और वैसे भी गांव वालों ने उस तेल को उपयोग में लाया है। बेकार में वेस्ट नही किया है।
    आप लोग को थोड़े ही न समझ में आएगा।
    और मैं बता दू की मैं भी उसी गाँव का हु।
    जहाँ ये घटना हुई है। और मुझे सारी सच्चाई पता है।
    अगर गाँव वालों ने फ़ोन नही किया होता तो पुलिस भी नही आती वहा। गाँव वालों ने ही पुलिस को खबर की थी , घटना के बारे में। और पुलिस 5 बजे फ़ोन किया हुआ, 9 बजे पहुची।
    भाई 100 बात की एक बात -यहाँ गाँव वालों को गलत मत दिखाओ।
    यह आपने तेल की तो बता दी।
    पर उस तेल से कितने धान बर्बाद हो रहे , उस के बारे में आपने नही बताया।
    धन्यवाद भैया जी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here