बबन ओझा बने लोजपा किसान सेल के अध्यक्ष

0
948

बक्सर खबर : लोजपा के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर राय ने बबन ओझा को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। नवल किशोर राम के प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इन नेताओं के सम्मान में रविवार को नया बाजार मठिया मोड पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की। श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद पहलवान ने जगहमोहन प्रसाद को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किया है।

इन सभी नव नियुक्त पार्टी नेताओं को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। अखिलेश सिंह ने बताया कि छह फरवरी को धान अधिप्राप्ति नहीं करने के खिलाफ जिला मुख्यालय पर एनडीए का विरोध प्रदर्शन है। जिसमें सभी नेता भाग लेंगे। स्वागत समारोह में शिव कुमार पासवान, सुरेन्द्र पासवान, ओमप्रकाश पासवान, जमालुद्दिन अंसारी, हरेराम चौबे, बैजनाथ पासवान, देवमुनी पासवान, रंजीत पांडेय, सुनील पासवान, मिथिलेश पांडेय, ओमप्रकाश मिश्रा, रामदास प्रधान, सीताराम ठाकुर, शिवजी पासवान, मनोज पासवान, चंदन शर्मा आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here