खुशी में मातम, ननद को देखने आई भाभी घायल

0
5005

बक्सर खबर : केन्द्रीय कारा के पास स्थित ठोरा नदी पुल पर सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक से असंतुलित होकर गिरी महिला ट्रक की चपेट में आ गई। बुरी तरह घायल कंचन मिश्रा को तत्काल उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

सूचना के अनुसार मुफस्सिल थाना के हकिमपुर गांव की महिला अपनी ननद के नवजात बच्चे को देखने सदर अस्पताल आई थीं। वहां से बाइक द्वारा देवर के साथ गांव हकिमपुर लौट रही थी। तभी ठोरा पुल के पास बाइक से नीचे गिर पड़ी। पीछे से आ रहा मैदा लदे ट्रक का अगला पहिया उसके उपर चढ़ गया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक को रोक लिया। बुरी तरह से घायल महिला को तत्काल परिजन लेकर अस्पताल भागे। उसकी हालत बहुत ही चिंताजनक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here