बंगाल के अपहरणकर्ता बक्सर से गिरफ्तार

0
705

बक्सर खबरः पश्चिम बंगाल पुलिस और बक्सर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अपहरण के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दोनों राज्यों के पुलिस द्वारा छापेमारी कोरानसराय थाना क्षेत्र के निवासी दिलीप राजभर एवं डुमरांव गिरफ्तार बनकट से धर्मवीर उर्फ धर्मा राजभर को गिरफ्तार कर किया गया है। पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा बक्सर खबर को जानकारी देते हुये कहा कि फरवरी माह में पश्चिम बंगाल के बाकुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनमुखी थाना क्षेत्र के व्यवसायी भानु वंेदा उछयी के अपहरण कर ये लोग बिहार में हमारे क्षेत्र में आये थे। परन्तु उस समय बक्सर अद्यौगिक थाना क्षेत्र के पुलिस चेकिंग के दौरान भानु कों छोड़ कर भाग निकले थे। दोनों राज्यों की पुलिस को तलाश थी। जिसमें आज बड़ी कामयाबी मिली।
हत्या के आरोपी गिरफ्तार
बक्सर खबरः नया भोजपुर ओपी पुलिस ने बोदा राम के हत्या के आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा। रविवार कि गुप्त सुचना पर पुलिस ने पुराना भोजपुर से मरिया देवी को गिरफ्तार किया। बोदा राम की हत्या 15 दिन पूर्व दो पक्षों के मारपीट में हो गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here