फांसी पर झूल गया केन्द्रीय जेल का बंदी

0
1347

बक्सर खबर : केन्द्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा का रहा कैदी शनिवार को फांसी पर झूल गया। भभुआ जिले के मोकरी गांव के रहने वाले जंगी सिंह की जीवन लीला इसके साथ ही समाप्त हो गयी। सत्तर साल की उम्र में इस कैदी ने पिछले एक माह के दौरान दूसरी बार आत्म हत्या का प्रयास किया। जिसमें वह शनिवार को सफल गया। जेल सूत्रों के अनुसार वह बादरुम में नहाने गया था। जहां नल में उसने रस्सी लगा लटक गया। पिछले 14 मार्च को भी उसने चाकू से अपना गला काटने का प्रयास किया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल किया गया था। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार उसे पारिवारिक विवाद में सजा हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here