प्रारंभ हुआ नवरात्र, देवी मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

0
258

बक्सर खबर : चैती नवरात्र शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। देवी के उपासक मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ घरों में भी कलश स्थापित कर पूजा में जुट गए हैं। वहीं प्रथम दिन काली मंदिरों महिलाओं ने बड़ी तादात में पहुंचकर पूजा अर्चना प्रारंभ की। महिलाएं पूरे नवरात्र मंदिरों में देवी को छाक चढ़ाती हैं। इसके अलावा शुक्रवार की सुबह शहर के रामरेखा घाट के पास भी साधु महात्माओं को जत्था दिखाई दिया। पूछने पर इन लोगों ने बताया कि शनिवार से रामेश्वर मंदिर में भागवत कथा प्रारंभ हो रही है। जो अपराह़़न तीन बजे से चला करेगी।

भागवत कथा के लिए निकला संचलन
भागवत कथा के लिए निकला संचलन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here