धोबी घाट मुहल्ले में चली गोली, पुलिस परेशान

0
1527

बक्सर खबर : शहर के धोबी घाट मुहल्ले में देर शाम गोली बारी की घटना हुई है। गली नंबर छह के मुहाने पर बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वाकया बुधवार की शाम का है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को फोन के द्वारा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से पांच-छह की संख्या में खोखे भी बरामद किए है। पर नगर कोतवाल की माने तो कोई भी व्यक्ति इस बारे में कुछ कहने से बच रहा है। न मुदई है न मुदालय। ऐसे में पुलिस खाक छान रही है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बक्सर खबर को बताया कि ऐसा करने वाले दो बाइक पर सवार हो आए थे। उनमें से एक जिसने लाल टी शर्ट पहन रखी थी। वह अपना नाम गुडडू सिंह बता कर धमकी देने की अंदाज में कह रहा था। जिंदा नहीं छोडूंगा। जिसके घर के सामने से खोखे बरामद हुए हैं। उनका भी कहना है कि उन्होंने गोली चलने की आवाज तो सूनी। पर ऐसा क्यूं हुआ इसका कारण उन्हें भी पता नहीं है। ऐसे में पुलिस वापस लौट आयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here