तीन बच्चों के पिता के इश्क में दीवानी हुई छोरी

1
3877

बक्सर खबर : तीन बच्चियों के पिता को नया-नया प्यार हुआ है। नई नवेली छोरी के इश्क ने पिता से आशिक बने सुबाष यादव के दिमाग की बत्ती जल गयी है। वे अपने प्रेमिका को घर पर रखने के लिए आमादा है। इस माह की ग्यारह तारीख को सुबाष उसे अपने घर भी लिए हुए पहुंच गया। घर में सौतन को देख उसकी पत्नी सुनिता जल भून गयी। पहले तो उसने मामले को अपने और परिजनों के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया। पर बात न बनता देख रविवार को इसकी प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज करायी। उसका पति राजपुर थाना के हुडरहीं गांव का रहने वाला है। महिला थाना के अनुसार प्राथमिकी में दहेज प्रताडऩा की बात भी कही गयी है। जिस लड़की के साथ उसका पति इश्क फरमा रहा है। वह उसके साथ रहने को तैयार है। उसके परिवार वाले भी नाराज नहीं हैं। इटाढ़ी थाना के मंगोलपुर की युवति सुबाष के जीवन से परिचित होने के बाद भी उसके साथ रहने को तैयार है। वहीं दूसरी तरफ अपनी तीन बच्चियों के भविष्य की चिंता करते हुए कुल्हडिय़ां की सुनिता न्याय के लिए गुहार लगा रही है।

1 COMMENT

  1. लगता है कि लॉकडाउन का साइड इफेक्ट शुरू हो गया है ☺️?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here