डीएम ने बदला कई पदाधिकारियों का प्रभार

0
1386

बक्सर खबर : प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त करने की गरज से डीएम रमण कुमार ने कई पदाधिकारियों काा प्रभार बदल दिया है। प्रशासनिक सूचना के अनुसार जिला नजारत प्रभारी व ओएसडी  के पद से डीसीएलआर राजेश कुमार को हटा दिया गया है। उनकी जगह राजस्व के प्रभारी पदाधिकारी सुनिल कुमार को नजारत का प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। डीएम के नए ओएसडी तौकीर अकरम बने हैं। डीसीएलआर राजेश कुमार को विधि शाखा का प्रभार दिया गया है। स्थापना के प्रभारी पदाधिकारी अशोक चौधरी को बाल संरक्षण पदाधिकारी और डीपीओ आई सी डीएस का प्रभार सौंपा गया है। वरीय उप समाहर्ता कुमारी अनुपम को रेकर्ड रुम का प्रभार दिया गया है। जिला नाजिर कन्हैया राम को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह इटाढ़ी प्रखंड के नाजिर मुरारी सिंह को नाजिर बनाया गया है। श्रम अधीक्षक जगता दुबे को जिला जन संपर्क पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
स्वच्छ नहीं है नाजिर की छवि
बक्सर : कन्हैया राम की जगह जिला नाजिर बनाए गए मुरारी सिंह का रिकार्ड साफ-सुथरा नहीं है। वे इटाढ़ी से पहले नावानगर में नाजिर थे। सूचना है कि अभी भी उन्होंने पूर्ण प्रभार नहीं सौंपा है। आज भी कई फाइलें और आलमारी पर उनका कब्जा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here