चौसा की चार पंचायतें डेंजर घोषित, एक ताड़ीपार

0
1028

बक्सर खबर : चौसा प्रखंड में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल कर ली गयी है। एसपी उपेन्द्र शर्मा ने बुधवार को  बताया कि इस प्रखंड की चार पंचायतों को संवेदनशील घोषित कर दिया गया है। जिसमें डिहरी, रामपुर, पलियां और सरेंजा शामिल हैं। इनके सभी बूथों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। मतदान को प्रभावित करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। चुनाव के दौरान कहीं भी देखने पर जलीलपुर के श्रीभगवान राय व सरेंजा के अशोक यादव को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। पुलिस ने श्रीभगवान को ताड़ीपार घोषित कर दिया है। वहीं अशोक यादव लंबे समय से फरार है। कुछ ऐसे भी लोग हैं। जिनपर विशेष नजर रखी जाएगी। इनकी सूची पंचायतवार बनी है। उनके नाम जारी कर दिए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट यह ध्यान रखेंगे कि जिनका नाम सूची में है। वह बूथ के आस-पास टहलते दिखे तो उन्होंने रोकलेना है।

पंचायतवार पुलिस की हिट लिस्ट में दर्ज नाम निम्न हैं।
बक्सर खबर : डिहरी पंचायत -पूर्व प्रमुख सुनिता राय, पवन राय, अरुण सिंह, रामाशंकर यादव, मजनू अंसारी व मनार्दन राजभर हैं।
रामपुर पंचायत : विनोद राय व रामाशिष सिंह।
सरेंजा पंचायत : अशोक यादव व मनीष राय।
सिकरौल पंचायत : संजय राय उर्फ गुड्डू राय निवर्तमान मुखिया, आशुतोष उर्फ गप्पू चौबे।
पलियां पंचायत : उपेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह व छेदी लाल राम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here