चैती छठ में भी दिखा उत्साह, व्रतियों ने दिया अर्घ

0
379

बक्सर खबर : चैती छठ में भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार की शाम गंगा घाटों पर व्रतियों की संख्या देखकर यह कहना गलत प्रतीत हो रहा है कि इस छठ में भी इतनी भीड़ नहीं होती थी। श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान प्रशासन को भी था। इस वजह से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। भगवान सूर्य जैसे ही पश्चिम की तरफ चले। लोग भी गंगा किनारे पहुंच गए। पारंपरिक गीतों के साथ अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ दिया गया। नाथ घाट से लेकर, रामरेखा घाट, बंगला घाट, सती घाट हर जगह काफी संख्या में लोग मौजूद थे। आस्था के त्योहार में नौरात्रि ने पहले ही चटक रंग भरा हुआ है। महिलाएं, युवतियां और बच्चों के संग पुरुष भी घाटों पर पहुंचे और पूजा में सहयोग किया। बुधवार की सुबह भगवान भाष्कर को दूसरा अर्घ दिया जाएगा।

नाथ घाट के समिप पूजा-अर्चना करती महिलाएं
नाथ घाट के समिप पूजा-अर्चना करती महिलाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here