खतरे में शहर -गंगा किनारे हो रहा अवैध उत्खनन

0
836

बक्सर खबर( 16जून) : शहर पर नया खतरा मडरा रहा है। गंगा किनारे अवैध उत्खनन से प्रकृति और गंगा दोनों को नुकसान हो रहा है। मिटटी काट रहे गिरोह इतने सक्रिय है कि वे प्रशासन के नाक के नीचे अपना गोरख धंधा चला रहे हैं। गुरूवार को ऐसी घटना सुमेश्वर स्थान घाट के पास हुई। सुबह से ही जेसीबी मशीन लगाकर अवैध खनन शुरू किया गया था। यह कौन करवा रहा है, मिटटी कौन बेच रहा है। यह होते हवाते सकड़ो टाली मिटटी वहां से हटा दी गयी। जब इसकी सूचना मीडिया ने प्रशासन को दी तो पुलिस ने वहां पहुंचकर गंगा किनारे हो रहे कटाव को बंद कराया। शहर में मिटटी का अवैध कारोबार करने वालों का यह पुराना धंधा है। ऐसी जगहों पर बारिश के दिन में पानी भर जाने से प्रत्येक वर्ष गंगा स्नान करने आये लोगों की मौत हो जाती है। बाढ के समय खाली स्थान में  कटाव और गंभीर समस्या पैदा कर देता है। जिसके कारण शहर धीरे-धीरे खतरे के आगोश में चला जा रहा हैं।

1 COMMENT

  1. MITTI KAT KE BECHANE SE LOG BAHUT DHANI NAHI HO JAYENGE,INSTEAD IRRIGATION PER DYAN DE TAKI LOGO KA INCOME INCREASE HO PRODUCTION INCREASE HONE SE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here