उनतीस से होगी पंचायत चुनाव की मतगणना

0
1322

बक्सर खबर : जिले में पंचायत चुनाव नौ चरणों संपन्न हो जाएगा। अंतिम चरण का मतदान सिमरी प्रखंड  में 26 को होना है। तीन दिन बाद 29 से जिले में मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। जो सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। यह जानकारी पंचायत पदाधिकारी विधानचन्द्र यादव ने बक्सर खबर को दी। सदर अनुमंडल के चार प्रखंड़ों की गिनती बाजार समिति में होगी। बक्सर, चौसा, राजपुर व इटाढ़ी, इन सभी के लिए अलग-अलग हाल व्यवस्था की गयी है। डुमरांव में मतगणना राज हाई स्कूल और डीके कालेज परिसर में होगी।

किस प्रखंड में कितने टेबल पर होगी गिनती
बक्सर : प्रशासन ने यह तय किया है कि वार्ड के अनुसार पंचायत चुनाव के टेबल होंगे। जिस पंचायत में जितने वार्ड होंगे। उसकी गिनती उनते टेबल पर करायी जाएगी। गिनती का कार्य प्रखंड की एक नंबर पंचायत से होगा। अधिकारिक सूचना के अनुसार बक्सर प्रखंड में पन्द्रह टेबल बनाए गए हैं। चौसा में 14 टेबल बने हैं। पर यहां 15 टेबल लगाने की मांग हो रही है। क्योंकि यहां की कुछ पंचायतें जैसे चौसा में पन्द्रह वार्ड हैं। इसी तरह राजपुर में 14 एवं इटाढ़ी में 15  टेबल बने हैं।

सबसे पहले किसकी होगी गिनती
बक्सर : मतों की गिनती के क्रम में सबसे पहले वार्ड सदस्यों की जीत के परिणाम सामने आएंगे। जो क्रम प्रशासन ने तय किया है उसमें, वार्ड, पंच, बीडीसी, मुखिया, सरपंच और अंत में जिला परिषद के परिणाम घोषित होंगे। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक की गिनती में यह लक्ष्य रखा गया है कि प्रत्येक दिन चार पंचायतों की गिनती हो।

प्रत्याशी समेत तीन एजेंट रहेंगे काउटिंग में
बक्सर : मतगणना के दौरान एक प्रत्याशी की तरफ से तीन लोग टेबल पर उपस्थित रह सकते हैं। स्वयं प्रत्याशी, इलेक्शन एजेंट व एक मतगणना अभिकर्ता। यह व्यवस्था जिला परिषद, मुखिया व बीडीसी सदस्य के लिए मान्य है। पंचायत पदाधिकारी विधानचन्द्र यादव ने कहा कि वार्ड, पंच व सरपंच के लिए यह व्यवस्था नहीं है। कोई भी व्यक्ति अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले सकता। सिर्फ कलम और कागज की ले जाने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here