क्यों चलाते हैं इस तरह गाड़ी, ले ली पढ़कर लौट रहे बालक की जान

0
1571

बक्सर खबर। चालक की लापरवाही के कारण बहुत ही दुर्घटनाएं होती हैं। लेकिन, कुछ हादसे ऐसे होते हैं। जिसे देखकर हर कोई बद दुआ देता है। गुरुवार की शाम पानी की ढुलाई करने वाली पिकअप गाड़ी ने नौ वर्षीय चिंतरंजन यादव पुत्र श्रीकांत यादव को टक्कर मार दी। घायल किशोर को पहले डुमरांव फिर पटना में दाखिल कराया गया। लेकिन, उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उसने दम तोड़ दिया। आज शनिवार को उसका शव गांव पहुंचा। परिजन बच्चे के शव को देखकर ऐसे गमजदा थे कि उनके मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी।

यह दुर्घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर बाजार में हुई थी। बच्चा ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। तभी चालक भादू मियां की लापरवाही का वह शिकार हो गया। हालाकि यह सबकुछ अचानक हुआ। इस लिए किसी को इसका सीधे जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता। लेकिन, गाड़ी लेकर सड़क पर निकलने वाले लोग कम से कम सावधानी जरुर बरते। क्योंकि उनकी जल्दबाजी किसी को हमेशा के लिए रास्ते से हटा सकती है। जो उचित नहीं। खासकर जब बच्चों के साथ ऐसा होता है तो ऐसा कहना लाजमी हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here