कौन है नगीनिया, पुलिस का दावा इसी ने मारी थी बाबर को गोली

0
1659

-पुलिस का दावा कई सफेदपोशों से है उसका रिश्ता
बक्सर खबर। पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम नगीनिया है। चकरा देने वाला यह नाम अपराधियों ने उसे दिया है। घर वालों ने उसे हिमांशु नाम दिया था। जरायम की दुनिया में जब कदम रखा तो दूसरा नाम दीपक उपाध्याय पड़ा। लेकिन, जिस तरह के अपराध वह करता है और लापता हो जाता है। सो साथियों ने उसे नगीनिया नाम दिया। बुधवार को उसे कोरानसराय से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उस मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। बताया गया इसी ने 30 दिसम्बर को डुमरांव में गोली चलाई थी। इसके साथ ही एक और बात सामने आई।

हिमांशु की तस्वीर

यही वह अपराधी है जिसने 27 अक्टूबर की शाम बक्सर गोलंबर के पास गोली चलाई थी। उस घटना में दो लोग घायल हुए थे। एक का नाम बाबर पुत्र मुन्ना मिस्त्री था। वह युवक सारिमपुर का रहेन वाला था। दूसरा युवक सत्येन्द्र यादव पुत्र रामेश्वर यादव ग्राम नदांव का निवासी था। गोलीबारी में बाबर तो बच गया। लेकिन, सत्येन्द्र यादव की मौत हो गई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को उसने बताया शराब के धंधे में हुई खींचतान के कारण बाबर को निशाना बनाया गया था। हालाकि समय कम होने के कारण हिमांशु को जेल भेज दिया गया। पूछताछ के लिए उसे जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा। यह बात डीएसपी ने बताई। वह बक्सर शहर के शिवपुरी मुहल्ले में रहता था। उसके कनेक्शन किन-किन लोगों से हैं। इसका पता लगाने में पुलिस जुड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here