वार्ड 02 में नव फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रिया कुमारी ने भरा पर्चा

0
634

बक्सर खबर : नव फरवरी को होने वाले डुमरांव वार्ड पार्षद 02 के उप चुनाव के अंतिम दिन शुक्रवार प्रिया कुुमारी ने एएडीएम डुमरांव हरेन्द्र राम के समक्ष अपना नामांकन पर्चा भरा। इस दौरान प्रस्तावक के रूप में अनिल कुमार ओझा, समर्थक वीर बहादुर सिंह व गवाह के रूप में चंदन कुमार व मुन्ना तिवारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही वार्ड 02 के चुनाव मैदान में अब दो प्रत्याशी हो गए है। जिसमें सुशीला देवी व प्रिया है। नामांकन से पूर्व प्रिया कुमारी, पति रॉबिन चतुर्वेदी अपने समर्थकों के साथ अपने वार्ड में घूमते हुए मेन रोड के रास्ते चौक रोड होते हुए अनुमण्डल कार्यालय पहुंची। इस दौरान समर्थकों ने प्रिया कुमारी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

ज्ञात हो कि 12 जून 2018 को वार्ड संख्या 2 की पूर्व पार्षदा स्व शारदा देवी के निधन के बाद से यह सीट खाली हो चुकी थी। जिसके दो वर्ष बाद चुनाव आयोग ने उप चुनाव की तिथी जारी की। इस बार का यह मुकाबला पूर्व पार्षदा शारदा देवी की पुत्रवधू सह पूर्व उप मुख्य पार्षद ब्रह्मा ठाकुर की पत्नी सुशीला देवी और वार्ड 01 के पूर्व पार्षद विनोद चौबे की पुत्रवधू प्रिया कुमारी के बीच होने वाला है। सुनील चैबे, मदन चौबे, मुन्ना सिंह, सत्येन्द्र पहलवान, सोनू गुप्ता, सोनू वर्मा, सुरेश सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह, सुनील ठाकुर, अरविंद दुबे, रिंकू चौबे, रिंकू पाण्डेय, पप्पू यादव, राजधन राय, रामनिवास दुबे, नागेन्द्र दुबे, अवधेश यादव, पाण्डेय जी, गुड्डू चैबे, जितेन्द्र यादव, पंकज चैबे, राजन तिवारी, राजेश मिश्रा, अशोक कुमार, कोरानसराय मुखिया प्रतिनिधि सुमित गुप्ता, दिनेश दुबे, लल्लू प्रजापति, मोनु सिंह, अमर चौबे, रूपु चौबे  व अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here