वीडियो : चालू हुई सीढ़ी, जल्द बनेगा ईटाढ़ी रोड का ओवरब्रिज

0
551

बक्सर खबर। आज एक मार्च से बक्सर स्टेशन पर एक्सेलेटर सीढ़ी काम करने लगी है। इसका शुभारंभ केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने किया। रेलवे परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया था। उनके साथ डीआरएम रंजन ठाकुर भी मौजूद थे। सांसद अपने भाषण में बताया कि जल्द ही बक्सर के ईटाढ़ी रेलवे गुमटी पर ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए दो माह के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी होगी।

अगले 18 से 20 माह में इसका निर्माण होगा। उनसे पहले डीएआरएम ने इसकी जानकारी उपस्थित लोगों दी। उन्होंने बताया पहले से प्रारूप बना था। उसमें बहुत अचडऩे आ रहीं थी। क्योंकि इसकी जद में बहुत से घर आ रहे थे। इस वजह से काम आगे नहीं बढ़ा। सांसद की पहल से नहर के रास्ते पुल बनाने की रुपरेखा बनी है। पुल की अनुमानित लागत पचास करोड़ रुपये है। हालाकि बाद में जब मीडिया से सांसद से सवाल किया तो उन्होंने बताया पहुंच पथ बनाने का अतिरिक्त खर्च हो सकता है। जिससे इसकी लागत बढ़ेगी।
धनुष आकार का होगा पुल
बक्सर खबर। सांसद ने कहा बक्सर भगवान राम की नगरी है। यहां का पुल उसको ध्यान में रखते हुए धनुष आकार का बनाने की बात कहीं गई है। जिससे यहां के आध्यात्मिक महत्व का पता चले। इसके लिए बहुत पहले से प्रयास किया जा रहा था। लेकिन, जमीन की उपलब्धता सबसे बड़ी बाधक बनी। हमारा प्रयास है यहां का स्टेशन जल्द से जल्द माडल स्टेशन बने। जिसकी घोषणा केन्द्र सरकार ने पिछले ही वित्तीय वर्ष में किया था। योजना मंजूर है, लेकिन, काम में अभी कुछ देरी है। स्टेशन के बाहर एक पार्क बनाया जा रहा है। जिससे आने जाने वालों को सुविधा हो।
डुमरांव में बजेगी शहनाई
बक्सर खबर। बक्सर आने से पूर्व सांसद डुमरांव स्टेशन पर रुके। वहां बनकर तैयार हुए उत्साद बिस्मिल्लाह खान की तस्वीर का उन्होंने अनावरण किया। सांसद ने बताया उत्साह डुमरांव थे। यह किसी को अब बताने की जरुरत नहीं होगी। तस्वीर बन चुकी है। आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन पर शहनाई की धुन सुनाई देगी। जिससे लोगों को पता चलेगा कि यह उत्साद का डुमरांव है। इसके अलावा सांसद ने मोबाइल केयर मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया। साथ ही बताया सभी विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों को एंबुलेंस प्रदान की जा रही है। जिससे रोगियों को यथा संभव मदद तो जरुर मिलेगी। इस कार्यक्रम में उनके साथ विनोद चौधरी, प्रदीप राय, विन्ध्याचल पाठक, जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, हिमांशु चतुर्वेदी, महिला अध्यक्ष कंचन लता पाठक, हिमांशु चतुर्वेदी, प्रमोद मिश्रा समेत अनेक पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वीडियो : –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here