‌‌‌दो बाइक की टक्कर में एक किशोर की मौत, दो घायल

0
2040

बक्सर खबर। कम उम्र के युवकों को बाइक चलाने के लिए देना कानून जुर्म है। बावजूद इसके लोग ऐसी गलतियां करते हैं। गुरूवार को ऐसी ही घटना हुई। जिसमें पन्द्रह वर्ष के किशोर अकबर शह की मौत हो गई। वह धनसोई थाना के बन्नी गांव का निवासी थी। सूचना के अनुसार वह दो युवकों के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गया था। लौटने के दौरान कोचस थाना क्षेत्र के रुपी बांध के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

सूत्रों के अनुसार इस बाइक पर अकबर शाह पुत्र मनउर शह के साथ सुहेल साह (20) व औरंगजेब सवार थे। मौके पर ही अकबर की मौत हो गईं सुहेल शाह गंभीर रुप से घायल है। उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। तीसरे युवक औरंगजेब को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दुर्घटना आरा मोहनिया मार्ग ( एनएच 31) की है। तीनों धनसोई थाना के बन्नी गांव गांव के निवासी हैं। इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए बन्नी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिर बिसमिल्ला ने कहा कि पवर दिगार घायल को जल्द स्वस्थ्य करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here