दो तस्कर गिरफ्तार, सिमरी जाने वाली थी बरामद शराब

0
3794

बक्सर खबर। डुमरांव में शुक्रवार की रात बरामद शराब किसने मंगाई थी। इसका पता पुलिस ने लगा लिया है। आज शनिवार को इस आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जो सिमरी थाना के गायघाट के निवासी हैं। इनके नाम पप्पू यादव और शशीभूषण यादव है। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। ट्रक चालक और खलासी से लंबी पूछताछ हुई। शराब कहा जाने वाली थी। यह पूछने पर उन्होंने कहा नहीं पता। हमें एक नंबर दिया था। डुमरांव पहुंचने के बाद हमें उनको फोन करना था। पुलिस ने कहा उस नंबर पर फोन करो। पुलिस ने तत्परता से ट्रक को खाली किया। पहले जैसे तिरपाल बंधा था। वैसे बांध दिया गया।

पुलिस द्वारा बरामद शराब का अवलोकन करते डुमरांव डीएसपी केके सिंह

चालक ने उस नंबर पर फोन किया। उधर से बात करने वाले ने बिलंब होने का कारण पूछा। फिर ट्रक सिमरी लेकर आने कहा। ट्रक में पुलिस भी सवार हुई और चालक को वहां चलने के लिए कहा। गाड़ी पहुंची तो उसे नंबर के आधार पर लोकेट करते दो युवक पहुंचे। ट्रक के पास आते ही पुलिस ने उनको दबोच लिया। पूछताछ में उनके नाम गांव का पता चला। इन दोनों को गिरफ्तार कर ट्रक के चालक और खलासी के साथ जेल भेज दिया गया। पुलिस का मानना है इस धंधे में और भी लोग शामिल हैं। शराब की इतनी बड़ी खेप किसी एक धंधेबाज की नहीं हो सकती। इसे कई लोगों ने मिलकर यहां मंगाया होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here