ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा मौत, सड़क जाम

0
1635
बक्सर खबरः ट्रक ने बाइक सवार किशोर को रौंद दिया। घटना स्थल पर ही एक किशोर की मौत हो गई।  दूसरा युवक घायल हो गया। घटना ब्रम्हपुर थाना के ब्रम्हपुर में -कोरानसराय मार्ग पर लोहवा पुल के पास घटी। सूत्रों के अनुसार कैथी पंचायत के मड़ई डेरा निवासीे विकास कुमार(16) पिता संजय यादव अपने दोस्त के साथ बाइक द्वारा रघुनाथपुर बाजार आ रहा था। इसी बीच लोहवा पुल के पास सड़क किनारे गिट्टी गिरा हुआ था।
उसी से बचने के प्रयास में बाइक स्लीप कर गई। पिछे से आ रही ट्रक के चपेट में आ गया। किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त को घायल अवस्था मे रघुनाथपुर हॉस्पिटल में भर्ती है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर जाने की इजाजत मिल गई है। वही धक्का मारने के बाद भाग रहे ट्रक के चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित भीड़ से अनहोनी की घटना भी घटित से पहले ही मौके पर पहुच कर पुलिस ने जान बचा लिया। दुर्घ्‍टना शुक्रवार शाम की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here