ट्रेन की चपेट में आए महिला-पुरुष, एक मौत दूसरा लड़ रहा मौत से …

0
2986

बक्सर खबर। ट्रेन की चपेट में आने से आज बुधवार की सुबह महिला की मौत हो गई। उसके साथ जो पुरुष था उसके भी दोनों पैर कट गए। दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुरुष की हालत भी गंभीर है। वह मौत से लड़ रहा है। उसके पास से मिले कागजात के अनुसार उसका नाम इरफान है। जो गाजीपुर जिला के दिलदारनगर थाना अंतर्गत ताजपुर गांव का निवासी है। महिला की पहचान नहीं हो पा रही है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना सुबह 7:51 पर हुई। जब प्लेटफार्म नंबर 2 से यह गाड़ी आगे बढ़ी। यह महिला और पुरूष दोनों मुजफ्फरपुर चेन्नई स्पेशल ट्रेन से उतरे थे। अस्पताल में रेल पुलिस और आरपीएफ के अधिकारी मौजूद हैं। इरफान के पास से मिले मोबाइल से ज्ञात नंबरों पर लगातार फोन किया जा रहा है। जिससे उसके परिवार वालों को सूचना दी जा सके। सूत्रों ने बताया यह ट्रेन दिलदारनगर नहीं रुकती है। संभवत: इसी वजह से दोनों यहां उतर रहे थे। तभी फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गए। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वे पति-पत्नी अथवा रिश्तेदार हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here