इटाढ़ी इलाके में तीन संक्रमित मिले

0
2203

-अब सक्रिय रोगियों की संख्या हुई 22
बक्सर खबर। जिला प्रशासन ने सूचित किया है। तीन और लोग संक्रमित मिले हैं। आज शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी गई। जिसमें कहा गया है। तीनों लोग इटाढी प्रखंड के क्वॉरंटीन केन्द्रों में है। नियमानुसार उनके नाम नहीं बताए गए। लेकिन, यह बताया गया है। वे किस गांव से संबंधित हैं। इनमें एक सूरत, दूसरा अहमदाबाद एवं तीसरे व्यक्ति दिल्ली से यहां आए थे।

एक बसांव के 29 वर्षीय, दूसरे दीवान के बड़का गांव (22) और तीसरे खतीबा इटाढ़ी (30) के निवासी हैं। सभी को क्वॉरंटीन केन्द्र में रखा गया है। इन खबरों के बीच लोग यह जरुर ध्यान में रखे। सभी को सामाजिक दूरी का ध्यान रखना है। मास्क व समय-समय पर हमेशा हाथ धोते रहें। अगर बाहर हैं और बाहरी वस्तुओं का स्पर्श कर रहे हैं तो वैसी स्थिति में आंख, नाक और मुंह को हाथ न लगाएं। क्योंकि सावधानी ही बचाव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here