‌‌‌पत्नी के आशिक ने कर दी रिक्शा चालक की हत्या

0
2311

बक्सर खबर। चीनी मिल इलाके में रिक्शा चालक सोनू गोड़ की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। उसको मरवाने वाला कोई और नहीं। उसके रिश्ते का साढू है। पुलिस ने नया बाजार के रहने वाले महोश गोड़ की कल ही हिरासत में ले लिया था। पूछताछ शुरू हुई तो सारी कहानी खुलकर सामने आ गई। सोनू गोड़ उत्तर प्रदेश के जिला बलियां अंतर्गत उजियार का रहने वाला था। प्रतिदिन बक्सर आता था। रिक्शा चलाकर जो कमाई होती थी। उससे परिवार का भरण पोषण होता था। लेकिन, उसकी पत्नी नया बाजार के महेश गोड़ के साथ अवैध संबंध के जाल में थी।

उन दोनों को सोनू खटकने लगा था। इस वजह से उसने हत्या की योजना बनाई और उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने उसे आज शनिवार को जेल भेज दिया। पूछने पर कप्तान यूएन वर्मा ने बताया कि परिवार के लोगों ने हत्या के बाद ही उसपर शक जताया था। जांच में यह खुलकर आया है कि रिक्शे वाली की पत्नी यहीं बक्सर में ही रहती थी। कुछ दिन पहले ही उसका पति उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद हुआ था। यह बात खुलकर सामने आयी है कि उसी ने किसी को माध्यम बनाकर सोनू की हत्या कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here